हरियाणा के कुरुक्षेत्र में आसमानी बिजली गिरने से मां-बेटे की मौत हो गई। दोनों खेत में सरसों काटने गए थे। घटना शनिवार शाम करीब चार बजे की बताई जा रही है। मृतकों की पहचान सरोज (52) और रमन सैनी (28) के रूप में हुई है। वहीं आसमानी बिजली से हुई दर्दनाक मौत से पुरे गांव में सन्नाटा पसर गया है।
खेत में सरसों काटते समय हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार शाम करीब चार बजे सरोज अपने बेटे रमन के साथ खेत में सरसों काटने गई थी। दोनों खेत में सरसों काट ही रहे थे कि अचानक सरोज व रमन पर बिजली गिरी जिससे दोनों मौक पर ही बेहोस होकर खेत में गिर गए। पास ही दुसरे खेत में काम कर रहे बलवन्त को जब घटना का पता चला तो वह तुरंत दौड़ कर मौके पर पहुंचा और बेहोश पड़े सरोज व उसके बेटे रमन सैनी को तुरंत डॉक्टर के पास पहुंचाया। लेकिन डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
आज कराया जाएगा पोस्टमॉर्टम
पुलिस ने बताया दोनों के शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है।आज दोनों का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। जिसके बाद परिजनों के बयान दर्ज कर उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
रमन सैनी की 2 साल पहले ही शादी हुई थी
बताया जा रहा है कि रमन सैनी की 2 साल पहले ही शादी हुई थी। रमन सैनी दो भाई थे जिनमे रमन छोटा था और दोनों भाई बाबैन में जूस की दुकान चलाकर परिवार का पालन पोषण करते थे।