जालंधर में ट्रैवल एजेंटों की ठगी का सिलसिला रूक नहीं रहा। कनाडा और पुर्तगाल भेजने के नाम पर तीन एजेंटों ने तीन लोगों से करीब 8.60 लाख रुपए ठग लिए। थाना नवी बारादरी की पुलिस ने सिद्धार्थ कटारिया नाम के व्यक्ति पर तीन अलग अलग एफआईर दर्ज हुई है।
महिला को कनाडा भेजने के नाम पर ठगे लाखों
गढ़शंकर के हरमेश सिंह ने शिकायत में कहा कि साल 2021 में वह कटारिया के ऑफिस गए थे। जहां उनकी मुलाकात एजेंट से हुई थी। जिसमें सिद्धार्थ ने कहा वह उनकी पत्नि को कनाडा भेजेगा। उन्होंने बताया कि आरोपी ने वीजा लगवाने के लिए 9 लाख रुपए की मांग की थी।
जानकारी मुताबिक आरोपी बस स्टैंड के पास वासल टॉवर में ग्लोबल इंनोवेटिव इमीग्रेशन एंड प्लेसमेंट के नाम से ट्रैवल एजेंसी चलाता है। सभी को पुलिस जल्द नोटिस जारी कर जांच में शामिल करेगी।
हरमेश ने बताया कि पीड़ित के सभी डॉक्यूमेंट उसने अपने पास रख लिए। पहले पीड़ित ने 3.45 लाख रुपए दे दिए। मगर ना तो आरोपी ने वीजा लगवाया और ना ही पैसे वापस किए। जब पुलिस को मामले की शिकायत दी गई तो पुलिस ने जांच के बाद केस दर्ज कर लिया है।
अमृतसर की मिहला से भी ठगे पैसे
वहीं अमृतसर की रहने वाली आरती शर्मा ने बताया कि आरोपी ने कटारिया से पांच लाख की डील की थी। पीड़ित ने 3.65 लाख रुपए दिए थे। एक साल बीत जाने के बाद आरोपी ने काम नहीं करवाया। जिसके बाद मामले में पीड़ित को उक्त जाली एजेंट ने चेक भी दिया। जो बाउंस हो गया था। जिसके बाद से आरोपी फरार चल रहा था।
पुर्तगाल भेजने के लिए ठगे डेढ़ लाख
बता दें कि इसी तरह जालंधर के रहने वाले अशोक कुमार को पुर्तगाल भेजने के नाम पर एजेंट ने डेढ़ लाख रुपए ठग लिए। जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।