पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में कोहरे और ठंड का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने पंजाब और हरियाणा में कोहरे का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही पंजाब के 17 और हरियाणा के 10 जिलों में मौसम खराब रहेगा। विभाग के मुताबिक अभी ठंड और बढ़ेगी।
पंजाब के 17 में बारिश की संभावना
पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला में बारिश की संभावना है।
हरियाणा के 10 जिलों में बारिश का अलर्ट
इसके साथ ही हरियाणा के 10 जिलों में मौसम खराब रहने की आशंका है। अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, करनाल, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जिंद, भिवानी और चरखी दादरी में बारिश हो सकती है। वहीं हरियाणा का औसत तापमान 6.1 डिग्री कम दर्ज किया गया है।
हिमाचल में तापमान में न्यूनतम गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान -8.6 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि कुफरी में न्यूनतम तापमान -0.4 डिग्री दर्ज किया गया। इसके साथ ही भुंतर में न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री, सुंदरनगर में 0.9 डिग्री, सोलन और मंडी में 1.1 डिग्री और शिमला में 2.2 डिग्री दर्ज किया गया।