होशियारपुर जिले के दसूहा में आज सुबह - सुबह पुलिस और नशा तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में एक ड्रग तस्कर का एनकाउंटर हो गया और दो पुलिसकर्मी घायल हो हए है। वहीं इस घटना के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। फिलहाल इस मामले में कोई भी अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।
जानकारी के अनुसार पुलिस को गांव के ही एक व्यक्ति के नशे के कारोबार में संलिप्त होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद जब दसूहा पुलिस टीम अवतार सिंह पुत्र सुच्चा सिंह के घर पहुंची तो सुच्चा सिंह ने पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया। जिसमें ASI सतनाम सिंह और एक अन्य पुलिस अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार मृतक सुच्चा सिंह का पूरा परिवार नशा बेचने का कारोबार करता आ रहा था। जिसके कारण गांव वाले इस परिवार से परेशान थे।