हरियाणा में लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह पत्नी प्रेम लता समेत आज यानी मंगलवार(9 अप्रैल) को कांग्रेस में घर वापसी की। चौधरी ने दिल्ली में 10 बाद फिर से पार्टी ज्वाइन की। इससे पहले 10 मार्च को बीरेंदर सिंह के बेटे और हिसार से सांसद बृजेंद्र सिंह कांग्रेस में शामिल हो गए थे। कांग्रेस उन्हें हिसार से ही लोकसभा का टिकट दे सकती है।
10 साल बाद कांग्रेस में वापसी
उनके बेटे हिसार से सांसद रहे बृजेंद्र सिंह पहले ही कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं। बीरेंद्र सिंह 10 साल बाद कांग्रेस में वापसी कर रहे हैं।
कौन हैं बीरेंद्र सिंह?
बीरेंद्र सिंह किसान नेता सर छोटू राम के परिवार से आते हैं। उनके पिता चौधरी नेकी राम भी बड़े नेताओं में शुमार रहे। उन्होंने करीब 42 साल तक कांग्रेस में रहने के बाद अगस्त 2014 में पार्टी से इस्तीफा दे दिया और बीजेपी में शामिल हो गए। इसके बाद उन्हें बीजेपी ने राज्यसभा भेजा और वो कैबिनेट मंत्री बने। बीरेंद्र सिंह हरियाणा में बड़े जाट नेताओं में शुमार हैं।
बेटे ने 2019 में जीत दर्ज की
2019 के लोकसभा चुनाव में उनके बेटे बृजेंद्र सिंह ने हिसार से बीजेपी के टिकट पर जीत दर्ज की। इसके बाद उन्होंने राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया।