Please enable javascript.Namaste England,'नमस्ते इंग्लैंड' की शूटिंग से पहले अर्जुन कपूर ने किया था अक्षय कुमार को फोन - arjun kapoor had talk with akshay kumar before he starts shooting for namaste england - Navbharat Times

'नमस्ते इंग्लैंड' की शूटिंग से पहले अर्जुन कपूर ने किया था अक्षय कुमार को फोन

टाइम्स न्यूज नेटवर्क | 16 Oct 2018, 5:24 pm

अर्जुन ने कहा, 'सही बताऊं तो मेरे दिमाग में इस बात को लेकर कोई डर का शंका थी ही नहीं। हालांकि, चूंकि इस फिल्म से अक्षय कुमार का नाम जुड़ा हुआ था इसलिए मैंने उनसे कॉल पर बात की थी।'

arjun-kashay
ऐक्टर अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा स्टारर फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म को पहले अक्षय कुमार को ध्यान में रखते हुए लिखा गया था। हालांकि, बाद में इसमें अर्जुन को कास्ट किया गया। इस बात को लेकर जब अर्जुन से सवाल किया गया तो उन्होंने बताया कि शूट से पहले उन्होंने अक्षय कुमार से बात की थी।

अर्जुन ने कहा, 'सही बताऊं तो मेरे दिमाग में इस बात को लेकर कोई डर का शंका थी ही नहीं। चूंकि इस फिल्म से अक्षय कुमार का नाम जुड़ा हुआ था इसलिए मैंने उनसे कॉल पर बात की थी। हमने ठीक एक मिनट बात की और फिर दोनों अपने-अपने काम पर लौट गए। हमारे बीच क्या बात हुई इस बारे में सिर्फ हम दोनों ही जानते हैं।'

उन्होंने आगे बताया कि, 'इस फिल्म को लेकर कोई इगो का मुद्दा नहीं था, कम से कम मेरी साइड से तो नहीं। यह समझना होगा कि मेरी तो पहली फिल्म इशकजादे की स्क्रिप्ट भी किसी और को ध्यान में रखकर लिखी गई थी। मेरी सबसे सफल फिल्म टू स्टेट्स की कहानी भी एक किताब पर आधारित थी, जिसे कई ऐक्टर्स करना चाहते थे। ऐसे में किसी की जगह आपको कास्ट किया गया इस बात को लेकर अहंकार में आना बेमतलब है।'

Proper Patola Song: नमस्ते इंग्लैंड का गाना 'प्रॉपर पटोला' रिलीज

बता दें कि, अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा 'नमस्ते इंग्लैंड' से पहले फिल्म 'इशकजादे' में नजर आए थे। दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया था। इस वजह से फिल्ममेकर्स को उम्मीद है कि इस बार भी इस जोड़ी को दर्शकों का प्यार मिलेगा।
कॉमेंट लिखें

अगला लेख

Entertainmentकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर