Please enable javascript.देखें, चीनी कंपनी ने अमानवीयता की हदें पार कीं, कर्मचारियों को सड़क पर घुटनों के बल चलाया - chinese company humiliates employees, compelled them to crawl on road - Navbharat Times

देखें, चीनी कंपनी ने अमानवीयता की हदें पार कीं, कर्मचारियों को सड़क पर घुटनों के बल चलाया

नवभारतटाइम्स.कॉम | 17 Jan 2019, 7:19 pm

चीनी कंपनी ने अमानवीयता की हदें पार करते हुए कर्मचारियों को बीच सड़क घुड़कने को मजबूर कर दिया। विडियो सामने आने का बाद कंपनी को फिलहाल बंद कर दिया गया है।

china
पेइचिंग
किसी कंपनी में काम करते हुए अगर दिए गए टार्गेट को पूरा न किया जाए तो एक कर्मचारी के साथ ज्यादा से ज्यादा क्या हो सकता है। एक आम कर्मचारी ये सोच सकता है कि शायद उसकी सैलरी नहीं बढ़ेगी या पदोन्नति नहीं मिलेगी, लेकिन चीन की एक कंपनी ने तो हद ही कर दी। उसने कर्मचारियों को दंड देने में मानवीयता को ताक पर रख दिया। कंपनी ने कर्मचारियों को घुटने के बल सड़क पर चलने के लिए मजबूर कर दिया।

कंपनी ने ऐसा करते हुए महिला और पुरुष कर्मचारियों में कोई मतभेद नहीं किया और महिलाओं को भी सड़क पर घुटनों के बल चलने को मजबूर किया।

व्यस्त सड़क के बीच इन कर्मचारियों को घुटने के बल चलने का दंड दिया गया और उनके आगे कंपनी के झंडे लहराए जा रहे थे। सड़क पर लोग उन्हें घुड़कते हुए देख रहे थे। वे हैरान थे, लेकिन कोई उन्हें बचाने नहीं आया। हालांकि, पुलिस के हस्तक्षेप के बाद इस अमानवीय कृत्य को रोका गया। घटना का विडियो वायरल होने के बाद कंपनी को चौतरफा आलोचना झेलनी पड़ी और फिलहाल इस कंपनी को बंद कर दिया गया है।


बता दें कि चीन में कर्मचारियों को मिलने वाली इस तरह की यातनाएं नई नहीं हैं। पिछले साल एक विडियो सामने आया था जिसमें एक महिला बॉस कर्मचारियों को एक लाइन से थप्पड़ मारती दिख रही है।
कॉमेंट लिखें

अगला लेख

Worldकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर