Please enable javascript.kapil sharma wedding pic :देखें, शादी के बाद कपिल की पत्नी संग पहली तस्वीर

Kapil Sharma Wedding: देखें, शादी के बाद कपिल की पत्नी संग पहली तस्वीर

नवभारतटाइम्स.कॉम | 13 Dec 2018, 11:35 am
Subscribe

Kapil Sharma ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड Ginni chatrath से शादी कर ली है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी और पत्नी की तस्वीर फैन्स के साथ शेयर की।

हाइलाइट्स

  • कमीडियन कपिल शर्मा ने लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड से की शादी
  • गिन्नी चतरथ के साथ सोशल मीडिया पर स्वीकारा था रिश्ता
  • 12 दिसंबर को कपिल शर्मा के होमटाउन में हुई ग्रैंड वेडिंग
kapil-sharma
कमीडियन कपिल शर्मा शादी के बंधन में बंध चुके हैं। इस खुशी को उन्होंने अपने फैन्स के साथ भी शेयर किया। शादी के बाद उन्होंने अपनी पत्नी गिन्नी चतरथ के साथ एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की। इस तस्वीर को उनके चाहने वालों ने जमकर लाइक किया और न्यूली मैरिड कपल को नए जीवन की शुभकामनाएं दीं।
बता दें कि, Kapil Sharma गिन्नी को लंबे समय से डेट कर रहे थे। उन्होंने अपने रिश्ते को लेकर सबसे पहले सोशल मीडिया पर ही खुलासा किया था। बाद में ऐसी भी खबरें आई थीं कि दोनों अलग हो चुके हैं। हालांकि, इन अफवाहों के बावजूद दोनों का साथ बना रहा।

12 दिसंबर को कपिल के होम टाउन अमृतसर में ग्रैंड वेडिंग का आयोजन किया गया। इसमें उनके और गिन्नी के परिवार के साथ ही दोस्त भी शामिल हुए। वहीं इंडस्ट्री से जुड़े कपिल के क्लोज फ्रेंड भी कपल को बधाई देने अमृतसर पहुंचे। इनमें कमीडियन कृष्णा और भारती भी रहीं।


कपिल और गिन्नी का शाही अंदाज
कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ ने शादी के लिए शाही लुक को अपनाया था, जिसमें पंजाबी लुक भी साफ झलक रहा था। कपिल ने इस खास मौके के लिए एमरल्ड ग्रीन कलर की शेरवानी को चुना था, जिस पर गोल्डन कलर का वर्क किया गया था। स्लीव्स पर सुनहरे धागों से कढ़ाई की गई थी। इसके साथ कपिल ने लेयर्ड स्टोन नेकपीस पहने थे, साथ ही में सिर पर पहनी गई पगड़ी में भी मैचिंग ग्रीन स्टोन की कलगियां लगी थीं। एक हाथ में वह तलवार पकड़े हुए थे। यह पूरा गेटअप रॉयल फील दे रहा था।

कपिल शर्मा की शादी पर क्या बोले सुनील ग्रोवर, देखिए

वहीं गिन्नी चतरथ ने इस मौके के लिए ट्रडिशनल लाल रंग के जोड़े को चुना था। दुल्हन के लिबास में वह काफी खूबसूरत नजर आ रही थीं। उनके लाल जोड़े पर सिल्वर वर्क किया गया था। जूलरी के लिए गोल्ड न चुनकर गिन्नी ने कंट्रास्टिंग लुक को अपनाया और ग्रीन व डायमंड लुक वाली जूलरी पहनी, जो कपिल की शेरवानी के कलर से भी मैच कर रही थी। हाथों में लाल चूडे़ के साथ उन्होंने कलीरे भी पहने थे जो उन्हें पंजाबी दुल्हन का कंप्लीट लुक दे रहा था।

कॉमेंट लिखें

अगला लेख

Tvकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर