Please enable javascript.India Vs Pakistan,वायरल हो रही है भारत की जीत पर तैमूर के सेलिब्रेशन की तस्वीर! - taimur ali khan celebrates indian team victory over pakistan - Navbharat Times

वायरल हो रही है भारत की जीत पर तैमूर के सेलिब्रेशन की तस्वीर!

टाइम्स न्यूज नेटवर्क | 17 Jun 2019, 10:30 am
Subscribe

पूरे देश पर वर्ल्ड कप की खुमारी छाई हुई है। कई सिलेब्स सोशल मीडिया पर भारत की जीत की खुशी जता चुके हैं, इसी बीच तैमूर अली खान की एक तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो रही है।

तैमूर अली खान
सैफ अली खान और करीना कपूर के लाडले तैमूर अली खान वैसे ही इंटरनेट पर छाए रहते हैं। वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान मैच के बाद उनकी एक तस्वीर फिर से इंटरनेट पर छाई हुई है।

इस तस्वीर में तैमूर भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी पहने हैं और सैल्यूट करते नजर आ रहे हैं। माना जा रहा है कि यह सैल्यूट भारतीय टीम के लिए है जिसने पाकिस्तान को मैच में बुरी तरह हराया है।

तैमूर अली खान

बता दें कि तैमूर इस वक्त अपनी फैमिली के साथ लंदन में छुट्टियां बिता रहे हैं। हाल ही में उनके कजन कियान राज कपूर और समायरा कपूर भी उनके पास पहुंचे हैं। करिश्मा कपूर ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं।

View this post on Instagram

#love❤️

A post shared by KK (@therealkarismakapoor) on

कॉमेंट लिखें

अगला लेख

Entertainmentकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर